Snappy Edu Hindi

Snappy Edu Hindi
Mother's Day 2023

Mother’s Day 2023: इसकी शुरुआत कब हुई और यह क्यों मनाया जाता है?

Mother’s Day 2023: इस दुनिया में आने से पहले बच्चा 9 महीनों तक अपनी मां के पेट में ही रहता है। वहीं से भोजन और सांस लेता है। मां और बच्चों का संबंध इतना गहरा और मजबूत होता है, जो बच्चे के इस दुनिया में कदम रखने से पहले ही बन जाता है। इसी संबंध को हर साल मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है। मां शब्द सुनते ही अक्सर लोगो के चेहरों पर आँसू और खुशी दोनों ही दिखाई देते हैं। इस दिन मां को सम्मान देने और खुश करने के लिए तरह-तरह से प्रयास और कार्यक्रम किए जाते हैं।

मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार के दिन मनाया जाता है। यह बच्चों और मां के बीच के रिश्ते के लिए एक खास दिन के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन हर मां को समर्पित होता है। मातृ दिवस मनाने का उद्देश्य मां के प्रति सम्मान और प्रेम दिखाना है। यह प्यारा सा दिन अलग-अलग पर देशो में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है। परंपरा के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे कई देशों में यह मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे 14 मई 2023 को मनाया जाएगा। आज हम आपको आर्टिकल मदर्स डे की पीछे की पूरी कहानी बताने जा रहे हैं आखिर क्यों मनाया जाता है? मदर्स डे का इतिहास और इसकी शुरुआत कैसे हुई? इस सब की पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में बताई जाएगी।

Mother’s Day की शुरुआत कब हुई?

Mother's Day 2023

पूरी दुनिया भर में मदर्स डे बेहद उत्साह और उल्लास से मनाया जाता है। यह दिन अपनी मां को प्यार दिखाने और उसे खास महसूस करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को हर कोई अपने अपने तरीके से और अनोखे अंदाज से बनाता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर मदर्स डे की शुरुआत कब हुई और इसके पीछे का इतिहास क्या है?

यह तो सब जानते हैं कि मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। लेकिन यह दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है? इसके पीछे की भी एक काफी दिलचस्प कहानी है। जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मदर्स डे पूरे देश भर में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है। मदर्स डे कब से मनाया जा रहा है इसके इतिहास को लेकर कई मत है। कहा जाता है कि मातृत्व का सम्मान करने के लिए प्राचीन यूनानीयों और रोमनों में यह उत्सव मनाए जाते थे। उन्होंने देवी मां रिया (Rhea) और स्य्बेले (Cybele) के सम्मान में त्योहारों का आयोजन किया था।

ईसाई परंपराओं ने इस उत्सव को यीशु की मां मैरी का सम्मान करने के तरीके के रूप में अपनाया और इसे मदरिंग संडे का नाम दिया गया। स्य्बेले (Cybele) ग्रीक देवताओं की मां के रूप में मनाया जाने वाले दिन को ग्रीस से आई एक पुरानी परंपरा बताई जाती है। इस परंपरा के अनुसार यह लोग अपनी यह लोग देवताओं की मां स्य्बेले (Cybele) की पूजा किया करते थे और मातृ दिवस के रूप में इस दिन को मनाया जाता था । वही यह दिवस एशिया माइनर के आसपास तथा साथ ही में रोम में भी मार्च में मनाया जाता रहा है।

एना जॉर्विस की मदर्स डे की भावुक कहानी

मदर्स डे को लेकर एना जार्विस और उनकी माँ की एक बेहद दिल छू लेने वाली कहानी है। कहा जाता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में मदर्स डे मनाने की शुरुआत 1960 में अमेरिकन एना जारविस ने की थी। एना को अपनी मां एंड रिवर्स जॉर्विस से बेहद लगाव था। एना ने अपनी मां के साथ रहने के लिए कभी शादी नहीं की और वह हमेशा अपनी मां की सेवा में समर्पित रहती थी। उन्होंने हमेशा अपनी मां का ख्याल रखा और उन्हें भरपूर प्यार देती रहती थी।

एना की मां का निधन 9 मई को हुआ था। अपनी मां को याद करने के लिए हर साल इसी दिन कुछ खास कार्यक्रम आयोजित करती थी। अपनी मां के लिए इतना लगाव होने की वजह से यह हर साल उनके लिए कुछ ना कुछ स्पेशल कार्य किया करती थी। जब एना की मां का निधन हुआ तब उन्होंने अपनी की एक याद में एक कार्यक्रम आयोजित किया। अमेरिकी सरकार ने एना के इस प्रयासों को देखते हुए इस दिन को मदर्स डे मनाने के लिए सरकारी घोषणा की। तबसे मदर्स डे मनाया जा रहा है। एना ने ख्याल रखा कि मदर्स डे उनकी मां की पुण्यतिथि के आसपास ही हो। इसीलिए यह मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। जो कि इस बार 14 मई 2023 में मनाया जाएगा।

Mother’s Day क्यों मनाया जाता है?

यह दिन मां और बच्चों के बीच के रिश्ते को और गहरा करने के लिए मनाया जाता है। हमेशा एक मां अपना पूरा जीवन अपने परिवार और बच्चों पर लुटा देती है। अपनी मां की कड़ी मेहनत और दिन रात की सेवा को की सराहना करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। माताएं अक्सर अपने बच्चों को पालने अपने परिवार और समुदाय में बेहद सराहनीय योगदान देती हैं। समय-समय पर माताएं त्याग और समर्पण कि कई उदाहरण पेश करती हैं। यह दिन हर उस मां के सम्मान में मनाया जाता है जो अपने बच्चों और परिवार के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं।

मदर्स डे दिवंगत माताओं को याद करने और उनका सम्मान करने के अवसर के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन समस्त माताओं और उनके गौरवमय मातृत्व के लिए तथा एक विशेष रूप से पारिवारिक और उनके परस्पर संबंधों को सम्मान और उनकी सराहना करने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस दुनिया के हर कोने में अलग-अलग तारीखों और तरीको से मनाया जाता है। कई देशों में इस खास पर दिन अवकाश भी घोषित किया जाता है।

भारत में भी यह दिन बेहद उत्साह, उल्लास और जोरोशोरों से मनाया जाता है। हर बच्चा अपनी मां को स्पेशल फील कराने के लिए कुछ ना कुछ खास अवश्य करता है। वैसे तो मां को प्यार दिखाने के लिए किसी स्पेशल दिन की आवश्यकता नहीं होती। लेकिन फिर भी इस दिन को बच्चे मां को स्पेशल फील कराने के लिए अलग-अलग कार्य और प्रयास करते हैं। जिसके जरिए मां और बच्चों का रिश्ता बेहद मजबूत होता है। तो इस साल आप कैसे अपनी मां को स्पेशल फील करवाने वाले हैं। हमारी तरफ से सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top