Snappy Edu Hindi

Snappy Edu Hindi
Remedies to Reduce Belly Fat

पेट की चर्बी घटने के ये 10 घरेलु नुस्खे अपनाएं जल्द ही लाभ होगा

आजकल की इस भागदौड़ भरी लाइफ में हमारे शरीर में जमा हुई चर्बी कई रोगों की समस्या का कारण बन जाती है। यह ना सिर्फ हमारे लुक को बिगाड़ती है बल्कि कई परेशानियों का कारण भी बन सकती हैं। आज के समय में ज्यादातर लोग घर से ही काम करते हैं। लगातार कई घंटों तक कुर्सी पर बैठकर लैपटॉप या कंप्यूटर के जरिए काम करने वाले लोगों में चर्बी बढ़ने की समस्या ज्यादा पाई जाती है। जिसकी वजह से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। इस अस्त-व्यस्त दिनचर्या का हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

लेकिन इसका सबसे अधिक असर हमारे पेट पर दिखाई देता है। अक्सर पेट पर जमी जरूरत से ज्यादा चर्बी चिंता का विषय बन जाती है। यह देखने में तो खराब लगती ही लेकिन साथ में कई बीमारियों को निमंत्रण भी देती है। इसकी वजह से लोगों को अपने मन पसंदीदा कपड़े पहनने में काफी दिक्कत होती हैं। कई बार चर्बी की वजह से दूसरों के सामने उठते बैठते हुए मन में हीन भावना आने लगती है। क्योंकि उनके पेट की चर्बी कपड़ों से साफ नजर आती है।

जिसकी वजह से हम दूसरों के सामने असहज महसूस करते हैं। शरीर में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा हो जाने पर कई गंभीर रोगों से भी जूझना पड़ जाता है। जिनमें डायबिटीज, हृदय रोग, हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं। मोटापे से पीड़ित व्यक्तियों को कई प्रकार की शारीरिक व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए खुद को स्वस्थ व बीमारियों से दूर रखने के लिए शरीर के वजन को नियंत्रित (Controlled) रखना बहुत ही आवश्यक है।

अक्सर हम अपनी चर्बी को कम करने के बारे में सोचते तो जरूर है। लेकिन कुछ कर नहीं पाते, कभी समय की कमी के कारण तो कभी बाहर जाने की वजह से हम इसे नजरअंदाज करते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए 10 ऐसे आसान घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिन्हें करके आप घर पर ही अपने पेट में जमा चर्बी को घटा सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या है यह 10 घरेलू नुस्खे:-

पेट की चर्बी घटने के ये 10 घरेलु नुस्खे

  1. सुबह-सुबह गुनगुना पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। इसलिए मोटापे से छुटकारा पाने के लिए दिन में कम से कम 10 से 15 गिलास पानी पीना आवश्यक है। इसकी वजह से धीरे-धीरे आप मोटापे से छुटकारा पा सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि गर्म पानी पीने से पेट की सफाई में भी काफी मदद मिलती है।
  2. अगर आप अपने मोटापे से काफी परेशान हैं और आपने अपने पेट की चर्बी कम करने का फैसला ले ही लिया है। तो आपको अपने खाने में अजवाइन की पत्तियों को शामिल करना होगा। अजवाइन की पत्ती के सेवन से पेट की चर्बी कम होती है। बेहद कम कैलोरी फाइबर युक्त, कैल्शियम और विटामिन सी का प्रमुख माध्यम होने की वजह से अजवाइन बैली फैट कम करने का एक सरल उपाय है। खाने से पहले अजवाइन का पानी पीने से हमारा पाचन तंत्र भी सही रहता है। अजवाइन कई तरीकों से हमारे लिए काफी फायदेमंद होती है। जिसकी वजह से हमें पेट संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है जैसे कि गैस, अपचन इत्यादि।
  3. पेट में बढ़ती हुई चर्बी को घटाने के लिए आप मेथी के चूर्ण का प्रयोग कर सकते हैं। और सुबह उठकर खाली पेट मेथी का पानी पीने से आपको काफी फायदा मिलेगा। इसके लिए आपको मेथी के दानों को रात भर भिगोकर और सुबह उठकर खाली पेट उसी पानी को पीना होगा। जिससे आप अपने अनचाहे चर्बी से छुटकारा पा सकेंगे।
  4. खीरा गर्मियों में एक और जहां प्यास बुझाने और ताजगी के लिए खाया जाता है । वहीं अगर नियमित रूप से इसका सेवन किया जाए तो यह हमारे पेट में जमीन चर्बी को भी कम करने का कार्य करता है जानकारी के लिए बता दें कि खीरे में 96% तक पानी होता है। जिसमें मिनरल्स, फाइबर और विटामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अपने बैली फैट को कम करने के लिए हर रोज एक प्लेट खीरा खाने से शरीर के अंदर बनने वाले कई विषाक्त पदार्थ खुद ही साफ हो जाते हैं।
  5. आप अपने खाने में फलों की मात्रा बढ़ाकर भी पेट की जमी चर्बी को कम कर सकते हैं। फलों में सबसे ज्यादा सेब में उच्च मात्रा में डाइटरी फाइबर होते हैं। इसमें मिलने वाला फाइबर शीट, फीटोस्ट्रॉल, फ्लेवोनॉयड्स Beta-Carotene पेट में जमी चर्बी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा पैक्ट‍िन नामक तत्व पाया जाता है जो वजन घटाने काफी सहायक होता है।
  6. पेट की चर्बी कम करने के लिए बिन्स को भी आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। चाहे हरी हो या दाल वाली सभी से आपको अपने पेट में जमी चर्बी को कम करने में मदद मिलेगी। बता दे बिन्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो हमारे अधिक खाने की इच्छा को नियंत्रण करने में हमारी मदद करता है।
  7. पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो अपने आहार में रात में खाए जाने वाले भारी मात्रा वाले खाने को अपने डाइट से निकाल देना चाहिए। उसकी जगह पर हल्का खाना जैसे कि लिक्विड ‘तरल पदार्थ’ सूप को शामिल करना चाहिए। इसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। यह लाइट होता है और इसमें अधिक कैलरी नहीं होती। जिसकी वजह से चर्बी को कम करने में सहायता मिलती है।
  8. हमें अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा ड्राई फ्रूट्स इस्तेमाल करने चाहिए जैसे कि बदाम, काजू, अखरोट यह सब पेट में जमा पर चर्बी को कम करने के कार्य करते हैं। एक नियमित रूप से ड्राई फ्रूट का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। जो हमारे खाने की बार-बार होने की इच्छा को कम करती है।
  9. दूध पीने के शौकीन हैं, तो फैट फ्री मिल्क का सेवन करना भी पेट कम करने के घरेलू उपाय में से एक हो सकता है। एक सर्वे में बताया गया है कि वसा मुक्त दूध और अन्य डेयरी उत्पाद भी टमी कम करने के उपाय हो सकते हैं।
  10. तरबूज भी पेट की चर्बी को कम करने का एक आसान और कारगर उपाय हैं। इसमें 91 प्रतिशत पानी होने के साथ-साथ ही तरबूज में विटामिन B1, B6 और विटामिन C प्राप्त मात्रा में उपलब्ध होता है। तरबूज के जूस का हर रोज दो गिलास लेने से कुछ ही सप्ताह में आपके पेट के आसपास की चर्बी घट जाती है। तरबूज का सेवन करने से आपका पेट भी भरा रहता है। काफी हल्का होने की वजह से यह पचने में भी सहायक रहता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top