Snappy Edu Hindi

Snappy Edu Hindi
Asaduddin Owaisi Biography

Asaduddin Owaisi बायोग्राफी: जीवन परिचय, उम्र, शिक्षा, राजनीतिक जीवन, नेटवर्थ

Asaduddin Owaisi बायोग्राफी: वर्तमान समय में असदुद्दीन ओवैसी मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष हैं। यह पिछले 4 साल से लगातार सांसद चुने जा रहे हैं। साल 2004 में वह पहली बार हैदराबाद से सांसद बने थे। जबसे उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 1927 यानी आजादी से ठीक 20 साल पहले हमारे देश में एआईएमआईएम ‘AIMIM’ की नींव पड़ी थी। तब AIMIM को हैदराबाद निजाम का समर्थक माना जाता था। हैदराबाद के निजाम उस समय भारत को कभी भी अपना नहीं मानते थे। 2004 में पहली बार असदुद्दीन ओवैसी ने पहली बार चुनाव लड़ा और लोकसभा के सांसद चुने गए। तब से वे लगातार सांसद के पद पर बने हुए हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी अंडर 20 क्रिकेट खिलाड़ी भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने वह अपनी यूनिवर्सिटी के स्टार क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। इन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने लंदन से बैचलर ऑफ लो और बैरिस्टर एट लॉ का अध्ययन किया। असदुद्दीन ओवैसी के घर का नाम नकीब ए मिल्लत कायद है। इन्हें असद भाई के नाम से भी जाना जाता है। ओवैसी अपनी राजनीति के कारण और अपने भड़काऊ भाषणों की वजह से जाने जाते हैं।

Asaduddin Owaisi जीवन परिचय

असदुद्दीन ओवैसी एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके दादा और पिता ‘सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी’ (AIMIM) के अध्यक्ष रह चुके हैं। अपने पिता की मृत्यु के बाद असदुद्दीन ओवैसी ए आईएमआईएम के अध्यक्ष बने। यह संगठन मुस्लिम हक की बात करता है और भारत का विरोध। इन्हें हमेशा देश के मुसलमानों के हाथ के लिए लड़ते हुए देखा जाता है। ओवैसी हमेशा से भारत के मुसलमानों की तरक्की के लिए जोर देते आए हैं। जब भी भारत में देश में कोई विवाद होता है तो ओवैसी हमेशा अपनी राय देते हुए नजर आते हैं।

इनके भाषणों को भड़काऊ भाषणों का नाम भी दिया गया है। यह हमेशा मुसलमान और हिंदू के बीच के फर्क को की बातचीत करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं इन्होंने गौ हत्या के रोक पर भी विरोध जताया था। ओवैसी ने अपने बयान में कहा था कि नॉर्थ भारत के अलावा किसी और जगह पर गौ माता की पूजा नहीं होती। इन्होंने गौ हत्या के रोक को लेकर काफी विरोध किया था। और जिसके चलते देश में काफी बड़ा विवाद खड़ा हुआ। असदुद्दीन की पत्नी का नाम फ़रहीन ओवैसी है। इनके 5 बेटियाँ और एक बेटा है। ओवेसी के भाई भी इसी संघठन में उनके साथ है। इनके दो भाई अकबरुद्दीन ओवैसी और बुरहानुद्दीन ओवैसी है।

Asaduddin Owaisi उम्र एवं शिक्षा

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को लिंकन इन से अपनी बार-एट-लॉ की डिग्री दिखाई, जिसके बीच आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षिक योग्यता का मजाक उड़ाने के लिए ‘अपनी डिग्री दिखाओ’ अभियान चलाया गया।

असदुद्दीन ओवेसी का जन्म हैदराबाद में 13 मई 1969 में मुस्लिम परिवार हुआ। इनके दादा और पिता दोनों ही AIMIM के अध्यक्ष रहे थे। अपने पिता के देहांत बाद इस संघठन की जिम्मेदारी इनके कंधो पर आ गई।

Asaduddin Owaisi राजनीतिक जीवन

असदुद्दीन ओवैसी ने साल 1994 में राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा था। उन्होंने पहली बार आंध्र प्रदेश के चारमीनार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में इनकी जीत हुई थी। कुछ समय के बाद 2004 में ओवैसी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में भी इनकी जीत हुई थी। तब से लेकर आज तक यह लगातार लोकसभा सीट पर कब्जा बनाए हुए हैं। चुनाव लड़ने के अलावा ओवैसी सरकार द्वारा गठित की गई समिति के सदस्य भी रहे। अपने राजनीतिक करियर में ओवैसी से कई विवाद जुड़े। जिनमें “भारत माता की जय नहीं कहेंगे” जैसे विवाद शामिल हैं।

असदुद्दीन ओवैसी के दादा अब्दुल वहीद ओवैसी ने राजनीतिक पार्टी मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को 1957 में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के रूप में फिर से आरंभ किया। कासिम राजवी उनके उत्तराधिकारी थे। असदुद्दीन के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी तेलंगाना विधान सभा के सदस्य हैं। उनके सबसे छोटे भाई बुरहानुद्दीन ओवैसी इत्तेमाद के संपादक हैं। 2019 के आम चुनाव में वह अपनी पार्टी “ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन” से फिर एक बार हैदराबाद क्षेत्र से उम्मीदवार हैं।

Asaduddin Owaisi (Networth) नेटवर्थ

ओवैसी के घोषणा पत्र के अनुसार उनके पास 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। ओवैसी द्वारा दायर हलफनामे के अनुसार, उनके पास 12 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति और एक करोड़ 67 लाख रुपये मूल्य की चल संपत्ति है। लेकिन इनके पास खुद की कार नहीं है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top