Snappy Edu Hindi

Snappy Edu Hindi
Yogi Adityanath Biography

योगी आदित्यनाथ बायोग्राफी: जीवन परिचय, उम्र, शिक्षा, राजनीतिक जीवन, नेटवर्थ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है। इनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित यम्केश्वर तहसील के पंचूर गांव के एक गढ़वाली क्षत्रिय परिवार में हुआ था। इनके पिता का योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट एक फॉरेस्ट रेंजर थे। और उनकी माता एक कुशल ग्रहणी है। इनके परिवार में तीन बहने और तीन भाई हैं। जिसमें योगी नाथ योगी आदित्यनाथ पांचवें नंबर पर आते हैं। आज हम आपको योगी आदित्यनाथ की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। उनकी जिंदगी से जुड़े हुए हर एक विषय के बारे में खुलकर बात करने वाले हैं। इस आर्टिकल में आपको योगी आदित्यनाथ की जीवन परिचय, उम्र, शिक्षा, राजनीतिक जीवन और उनकी नेटवर्थ के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) जीवन परिचय

Yogi Adityanath

एक ऐसे व्यक्ति है जो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब वह बेहद ज्यादा सुर्खियों में आए थे। जब योगी आदित्यनाथ का नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किया गया था। तब से लेकर वर्तमान समय तक योगी आदित्यनाथ सुर्खियों में बने ही रहते हैं। अपने 5 साल के कार्यकाल में उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन काम किए हैं। जिसके चलते उत्तर प्रदेश की जनता अपने मुख्यमंत्री के हर एक कदम के साथ कदम मिलाकर चलती नजर आ रही है।

योगी आदित्यनाथ ने 22 साल की उम्र में ही घर छोड़कर सन्यास ले लिया था। सन्यास के बाद योगी ने महंत अवैद्यनाथ से मुलाकात की। जिसके बाद इनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ पड़ा। महंत बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने देश सेवा और समाज सेवा करने का संकल्प लिया। 15 फरवरी 1994 को महंत अवैद्यनाथ ने इन्हें नाथ संप्रदाय की गुरु दीक्षा दी और अपना शिष्य बनाया। इसके बाद 12 सितंबर 2000 को महंत अवैद्यनाथ के निधन के बाद गोरखनाथ मंदिर और नाथ पंथ के पारंपरिक अनुष्ठान के अनुसार योगी आदित्यनाथ को पीठाधीश्वर बनाया गया। योगी आदित्यनाथ एक कट्टर हिंदुत्व नेता है।

इन्होंने 19 मार्च सन 2017 को पहली बार भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री बने। अपने 5 साल का कार्यकाल समाप्त करने के बाद एक बार फिर से 10 मार्च 2022 को आदित्यनाथ ने दोबारा उत्तर प्रदेश के 22 में मुख्यमंत्री का पद संभाला। जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले आदित्यनाथ जी गोरखपुर के लोकसभा सांसद थे। साथ ही में इन्हें भारत के बारे में लोकसभा चुनाव आयोग में कम उम्र वाले सांसद के रूप में भी जाना जाता है।

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का राजनीतिक जीवन

भारतीय जनता पार्टी की ओर से योगी आदित्यनाथ पहली बार 1998 में गोरखपुर के सांसद बने और इसके बाद लगातार 2017 तक सांसद रहे। इसके बाद इन्हें गोरखनाथ मंदिर में एक सभा के दौरान उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की योजना बनाई गई। इस सभा में RSS के सभी प्रमुख नेता भी शामिल थे। 1992 में राम मंदिर का ढांचा तैयार किया गया था, तो इस ढांचे को तोड़ दिया गया था। अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मंदिर के पक्ष में आ जाता है, तो भी मायावती और मुलायम के होते हुए यह मंदिर नहीं बन पायेगा। जिसकी वजह से सभी ने योगी जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया।

योगी जी मात्र 26 वर्ष की उम्र में पहली बार सांसद बने थे। इसके बाद उन्होंने लगातार भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़े और जीते। 2017 में बीजेपी ने योगी जी से प्रचार कराया, जिसके परिणाम स्वरूप योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुन कर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया गया। योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद कई प्रमुख फैसले लिए जिनमें कसाई खानों को बंद करवाना, गौ सेवा से लेकर ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ तक के अभियान चलाएं। अपने इन प्रमुख फसलों के चलते योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पसंदीदा मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उनके इन्हीं कार्यों की वजह से दोबारा उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें चुना और मुख्यमंत्री के पद पर बिठाया।

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) उम्र शिक्षा

सन् 1989 में ऋषिकेश के श्री भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज से इन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। 1990 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते हुए ये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। 1992 में श्रीनगर के हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से इन्होंने गणित में बीएससी की परीक्षा पास की। योगी आदित्यनाथ की वर्तमान समय में उम्र 50 वर्ष है। पढाई करने के दौरान कोटद्वार में रहने से इनके कमरे से सामान चोरी हो गया था।

जिसमें इनके सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी चोरी हो गए, इस कारण वह गोरखपुर से विज्ञान पोस्ट ग्रेजुएशन करने में असफल रहे। इसके बाद विज्ञान स्नातकोत्तर हेतु उनके द्वारा ऋषिकेश में प्रवेश लिया गया तो राम मंदिर आंदोलन के चलते उनका ध्यान बंट गया। एमएससी की पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर शोध करने 1993 में गोरखपुर आये थे।

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) नेटवर्थ

जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के पास इस समय 1 करोड़ 54 लाख, 94 हजार 54 रुपए की संपत्ति है। उन्होंने नेशनल सेविंग स्कीम्स और बीमा पॉलिसियों में 37.57 लाख रुपये का निवेश किया है। योगी जी के पास 12 हजार का सैमसंग का मोबाइल फ़ोन और 1 लाख कीमत की रिवल्वर और 80 हजार की राइफल है। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास अपनी जमीन या घर नहीं है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top