Snappy Edu Hindi

Snappy Edu Hindi
What is Metaverse Technology?

Metaverse टेक्नोलॉजी क्या है? और आप इससे क्या कर सकते हो?

Metaverse एक फ्यूचर टेक्नोलॉजी है। यह एक पूर्ण रूप से वर्चुअल दुनिया होगी। वर्चुअल मतलब “आभासी” कहा जा रहा है कि इस Metaverse दुनिया मे भी आपके घर, जमीन होगी जेसे हकीकत की दुनिया मे होता है और आप Metaverse की दुनिया मे आप कुछ भी खरीद और बेच भी सकते हो। यहाँ की जो Currency होगी। वह क्रिप्टोकोर्रेंसी होगी जेसे बिटकॉइन आदि। मेटावर्स एक आभासी दुनिया है जो कि पूरी तरह से हाई-स्पीड इंटरनेट पर निर्भर करती है।बिना हाई स्पीड इंटरनेट और गैजेट्स के इस दुनिया में जाना मुमकिन नहीं होगा।

सन 1992 में अमेरिकी विज्ञान कथा लेखक नील स्टीफेंसन ने अपनी पुस्तक स्नो क्रश में इस शब्द का उपयोग किया। इस किताब में उन्होंने भविष्य की दुनिया को दर्शाया था। जहां अमीर लोग एक आभासी दुनिया का एहसास करते हैं। वर्तमान समय में Metaverse की इंटरनेट में काफी चर्चा है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए Metaverse क्या है और इससे आप क्या क्या कर सकते? पूरी जानकारी देने वाले हैं। इसके लिए आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा।

Metaverse क्या है?

यह कैसी काल्पनिक दुनिया है। जिसे एडवांस AI टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। फेसबुक के संस्थापक मार्कजर्कबर्ग ने फेसबुक का नाम बदलकर META रखा था। उन्होंने जब नाम बदला तो इसके पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी दुनिया बनाना चाहते हैं जहां पर लोग अपने घर बैठे ही उन सभी ऐसी दुनिया का आभास कर सकते हैं। जो उन्होंने कभी नहीं देखी होगी।

यह आपको वर्चुअल दुनिया का एक अलग ही अनुभव प्रदान करने वाला है। Metaverse एक ऐसी वर्चुअल दुनिया है। जहां आप वह सब कर सकते हैं जो आप असल दुनिया में करते हैं। साधारण शब्दों में कहें तो एक ऐसी दुनिया जहां आपकी आइडेंटी भी होगी, घर भी होगा और अपनी मनपसंद जगह में आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ बैठकर इंजॉय भी कर पाएंगे। लेकिन यह सब वर्चुअल होगा असल जिंदगी में नहीं। असल जिंदगी में सब लोग अपने अपने घर पर बैठे होंगे।

कोविड-19 में इस वर्चुअल दुनिया की आवश्यकता हुई महसूस

बता दें कि इस की आवश्यकता कोविड-19 महसूस की गई। जब सब लोग अपने अपने घर में लॉक डाउन की वजह से बंद थे। उसी समय इस की आवश्यकता महसूस होने पर वर्तमान समय में इस पर कई कंपनियां कार्य कर रहे हैं। फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने 10 करोड़ तक इस प्रोजेक्ट में लगाए हैं और उन्होंने दुनिया के सबसे बेहतरीन 10,000 इंजीनियर को भी इस कार्य के लिए हायर किया है।

यह पूरी तरह से इंटरनेट की दुनिया होने वाली है। जैसे आप अभी वीडियो कॉल, कॉन्फ्रेंसिंग कॉल के जरिए एक दूसरे के साथ होते हैं। अपने घर पर बैठे हुए ही वैसे ही आप वर्चुअल दुनिया में होंगे। लेकिन फर्क इतना होगा कि आप वहां अपने परिवार वालों को और दोस्तों को अपने साथ बैठे देख पाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में अभी इस प्रोजेक्ट में वर्क चल रहा है। भारत की टॉप कंपनीज कार्य कर रही हैं। आने वाले 5 से 10 सालों में यह App लॉन्च हो जाएगी।

Metaverse में आप क्या-क्या कर सकते है?

जब से इंटरनेट पर Metaverse की चर्चा हो रही है। इसके अलग-अलग रूप सामने आ रहे हैं। जैसा कि आपको बताया गया है Metaverse क्या है। इसमें आप अलग-अलग गेमिंग एक्सपीरियंस कर सकते हैं और साथ ही अपने घर में ही बैठे आप कहीं भी घूम सकते हैं। इसमें फर्क इतना होगा कि आप असल जिंदगी में नहीं बल्कि वर्चुअल दुनिया में इस सब का एहसास करेंगे ।आपका क्लोन इस दुनिया में कार्य करेगा जो आपकी तरह ही होगा।

आने वाले दिनों में दिनों में जब इस ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा। तो इसमें आपको अपने मनपसंद कपड़े खरीदने, खाने-पीने और कई अलग तरह की सुविधाएं देखने को मिलेंगी। जिसके चलते सरकार को काफी फायदा भी होगा। अभी से ही कई बड़ी कंपनियां वर्चुअल दुनिया में अपना करोड़ों का पैसा लगा रही हैं। इस वर्चुअल दुनिया का एक्सपीरियंस करने के लिए आपको कुछ गैजेट की आवश्यकता होगी जिसके बाद ही आप यह बेहतरीन अनुभव कर पाएंगे। जानते है इस में क्या-क्या कर सकते है-

1. क्रिप्टोकरंसी और बिटकॉइन का होगा इस्तेमाल

वर्चुअल दुनिया में आप कुछ भी खरीद और बेच सकते हैं। इस दुनिया में आपको वर्चुअल करंसी यानि क्रिप्टोकरंसी और बिटकॉइन का इस्तेमाल करना होगा। वैसे ही जैसे आप वर्तमान समय में यूपीआई का इस्तेमाल मनी ट्रांजैक्शन के तौर पर करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया की बेहतरीन कंपनियों ने वर्चुअल दुनिया में करोड़ों रुपए लगाना शुरू भी कर दिया है। यहां पर आप घर, ऑफिस मॉल कुछ भी खरीद सकते हैं। लेकिन यह सब असल जिंदगी में नहीं होगा लेकिन पैसे आपको असल में देने होंगे।

2. रोजमर्रा की जिंदगी में पड़ेगा प्रभाव

इंडिया में अभी तक वर्चुअल गेमिंग में यूज हुआ है। बेंगलुरु IIM डिजाइन साइंस प्रोफेसर पुल्क ने बताया “वर्चुअल दुनिया में Human to Human Touch कम होगा। इतना ही नहीं लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में काफी प्रभाव देखने को भी मिलेगा। लोग ज्यादातर अकेले रहना पसंद करने लग जाएंगे और एक दूसरे से असल जिंदगी में दूर हो जाएंगे। नई दुनिया का अनुभव करते हुए लोग अपनी ही खुद की दुनिया बना लेंगे और उसी में रहना पसंद करेंगे।

3. सरकार भी करेगी कार्य

वर्चुअल दुनिया में जिस तरह से वर्चुअल करेंसी का उपयोग होगा। इसमें सरकार को भी काफी फायदा पहुंचने वाला है। इससे कई लोगों को कार्य मिलेगा और उनकी इकनोमिक स्थिति काफी अच्छी होगी।जिससे सरकार को भी अच्छा खासा फायदा पहुंचने वाला है। साथ ही में सरकार यहां आने वाले लोगों की प्राइवेसी का ख्याल भी रखेगी। वर्चुअल दुनिया में आप पैसा लगाकर पैसा बना सकते हैं।

4. ब्लॉक चैन संचालन

Metaverse डाटा की मात्रा मूल्य और सुरक्षा को सुरक्षा और निर्भरता के महत्तम में वृद्धि का अनुभव कर रहा है। इस में डाटा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉकचेन कौशल और प्रायोगिक आवश्यक है। आसान भाषा में कहें तो मेटा वर्ष की अवधारणा ब्लॉक चयन के बिना अधूरी है।

5. वर्चुअल भूमि का की मांग

वर्तमान समय में वर्चुअल लैंड की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। बिटकॉइन और क्रिप्टोकरंसी के जरिए जमीन खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको नो फंगीबल टोकन “NFT” का उपयोग करना होगा। Metaverse रियल स्टेट के प्लॉट में पिक्सेल की मौलिक संख्या को संदर्भित करता है

AR OR VR की बढ़ती डिमांड

वर्चुअल दुनिया में आप बिना AR और VR के इसकी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। AR और VR प्रौद्योगिकी का प्रयोग करके वास्तविकता और वर्चुअल दुनिया को अनुसरण करने वाले अधिक गहन अनुभव प्राप्त करने में सक्षम होंगे। वीआर और मेटावर्स की बदौलत दर्शक अधिक उपस्थित और अनुभव में डूबे हुए महसूस करेंगे। मेटावर्स परियोजनाओं के मुख्य निर्माण खंड AR और VR हैं।

Related Article: Invest in These Top 5 Metaverse Projects To Get Huge Profit

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top