Snappy Edu Hindi

Snappy Edu Hindi
घर के आंगन में लगाएं ये 5 शानदार पौधे धन में लाभ अवश्य होगा

घर के आंगन में लगाएं ये 5 शानदार पौधे धन में लाभ अवश्य होगा

हिंदू शास्त्रों में सभी समस्याओं का समाधान दिया गया है। ध्यान से इन्हें श्रवण करने और पढ़ने से हमें हमारी सारी समस्याओं का निवारण मिल जाता है। वर्तमान समय में लोग धन संबंधी कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। जिसके चलते उन्हें कई उपाय भी करते देखा जाता है। धन कमाना हर मनुष्य की प्राथमिकता होती है। क्योंकि बिना धन के जीवन में कोई भी भौतिक सुख सुविधा का लाभ नहीं लिया जा सकता है। व्यक्ति को धन की आवश्यकता अपने घर की देखभाल और परिवार की देखभाल के हेतु होती ही है।

हर किसी की अपनी अपनी आशाएं और लालसा होती है। जो सिर्फ धर्म से ही पूर्ण हो पाती हैं। शास्त्रों में कई उपाय ऐसे है जिन्हे करने से धन लाभ होता है। जिनमें पौधे भी शामिल हैं जी हां अगर आप शास्त्रों के हिसाब से शास्त्रों के अनुसार चलकर इन पौधों को अपने घर में लाए तो। आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी बल्कि हमेशा धनधान्य से पूर्ण होगा। पौधे ना सिर्फ घर को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि घर की सुख-समृद्धि का प्रतीक भी होते हैं। शास्त्र के अनुसार, घर में पौधे लगाना बहुत शुभ होता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे 5 पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी जानकारी से आप अपने घर में धन संबंधी हो रही परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। घर में पेड़ पौधे सही लगाए जाए तो घर में सुख समृद्धि लाते हैं। कुछ पेड़ पौधे ऐसे होते हैं जो घर में धन का आगमन के साथ-साथ सारे कष्ट भी दूर करते हैं। ज्यादातर लोगों को एक ही प्लांट के बारे में जानकारी है। जिसे मनी प्लांट कहा जाता है। लेकिन इसके अलावा कुछ और पेड़-पौधे ऐसे हैं। जिन्हें आप लगाकर मालामाल हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इन 5 महत्वपूर्ण धन लाभ कराने वाले पौधों के बारे में:-

5 शानदार पौधे जो धन में लाभ देंगे

1. तुलसी

Tulsi Plant

सबसे पहले इस लिस्ट में तुलसी का पौधा आता है। हिंदू धर्म में और शास्त्रों में तुलसी के पौधे की खास महत्व बताई गई है। मान्यता यह है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है। उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। इसके साथ ही तुलसी का पौधा घर में होने की वजह से घर में कोई भी नकारात्मक का उर्जा प्रवेश नहीं कर पाती।

2. शमी

Shami Plant

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। अगर आप अपने घर के आंगन में इस पौधे को लगाएं और अपनी दिनचर्या में इस वृक्ष की उपासना को भी शामिल करें तो आप कभी भी धन धन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस पौधे की खास महत्व बताया गया है।

3. केले का पेड़

Banana Plant

यह तो हम सभी जानते हैं कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। अगर हम अपने घर में और घर के आसपास केले का पेड़ लगाए तो हम भगवान विष्णु की कृपा के पात्र बन जाते हैं। नियमित रूप से केले के पेड़ की पूजा करने से हमें धनधान्य वरदान भगवान विष्णु के द्वारा मिलता है। जानकारी के लिए बता दें कि केले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ महालक्ष्मी भी प्रसन होती है। जिसकी वजह से घर में कभी भी धन संबंधी कोई भी मुश्किलें खड़ी नहीं होती।

4. हरसिंगार

Harsingar Plant

हरसिंगार का पौधा घर में लगाने पर घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है। और लोगों के नकारात्मक विचार धीरे-धीरे समाप्त हो। इस पौधे की वजह से घर में हर सदस्य के मन में आत्मविश्वास बढ़ता है। जिससे कारोबार में काफी वृद्धि होती है। यह पौधा भी घर में लगाने से हमारे धर्म में काफी वृद्धि होती है।

5. मनी प्लांट

Money Plant

वास्तु शास्त्र के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी मान्यता है। कि मनी प्लांट का पौधा घर में लगाने से धन की वृद्धि होती है। लोगों का व्यापार अच्छा चलता है और उन्हें अपने व्यवसाय और नौकरी में फायदा ही फायदा मिलता है। आप की जानकारी के लिए बता दें मनी प्लांट के पौधे को कभी सीधे जमीन पर ना रखें। इसकी पत्तियों को जमीन पर बिखरना अशुभ माना जाता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top